
बदायूं। वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर बदायूं गौरव क्लब, पं. दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न समाजसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के तहत वेदपाठी ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण, शरबत एवं अल्पाहार वितरण, छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरण, पौधारोपण, गौसेवा, मछलियों को दाना खिलाना तथा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा, गौरव पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्व. दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. शर्मा का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा और उनकी स्मृति में सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश