
बदायूँ। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और नमाजियों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी ओर से ईदगाह परिसर में एक कैंप लगाया गया, जहां लोगों का स्वागत किया गया और भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बदायूँ लोकसभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और विपिन यादव सहित अन्य लोगों ने भी नमाजियों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रज़ा और छोटे बेटे अदान रज़ा भी मौजूद रहे।
नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आबिद रज़ा से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई दी। युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का खास उत्साह देखने को मिला। इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।
कार्यक्रम में ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, सभासद अनवर खान, सभासद छोटा, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे पीर जी, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, यूनुस अल्वी, सी.एल. गौतम एडवोकेट, अमन यादव, फहीम, बब्लू रिजवान सहित नगर पालिका स्टाफ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


बदायूं से आनंद प्रकाश की खास रिपोर्ट