बदायूँ। गुरुवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर में तापमान बढ़ने के कारण लोगों के चेहरों पर पसीना साफ नजर आया। ऐसे कठिन मौसम में भी बदायूँ यातायात पुलिस अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती दिखाई दी।
शहर के व्यस्त इंदिरा चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के टीएसआई नासिर हुसैन ने मोर्चा संभाले रखा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद उन्होंने सड़क पर डटे रहकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया तथा किसी भी प्रकार का जाम न लगने देने के लिए लगातार प्रयास किए।
गुरुवार को विभिन्न परीक्षाओं के चलते शहर में अभ्यर्थियों की आवाजाही भी अधिक रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले, जिससे यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके बावजूद यातायात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाई।
भीषण गर्मी के बीच यातायात पुलिस की यह सक्रियता और समर्पण आमजन के लिए सराहनीय रही।


कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश