मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के रक्त केंद्र विभाग में विश्व हिन्दू महासंघ (बदायूँ) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार ने किया। रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार एवं रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह के निर्देशन में शिविर का सफल संचालन किया गया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए गए।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में गत वर्ष कुल 999 यूनिट रक्तदान हुआ, जिनमें से 61 लोगों ने शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्थान में रक्त के विभिन्न कंपोनेंट्स तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. अरुण कुमार, पैथोलॉजी विभाग के डॉ. श्रवण कुमार भार्गव एवं डॉ. श्वेता कनौजिया, एनाटॉमी विभाग के डॉ. मुक्तयाज हुसैन, फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. लालेन्द्र यादव, फिजियोलॉजी विभाग के डॉ. पुनीत कुमार तथा रक्त केंद्र विभाग के डॉ. मयंक गोयल सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लैब टेक्निकल सुपरवाइजर रजनीश कुमार पटेल, नर्सिंग ऑफिसर सालवी राठौर, कल्पा यादव, चमन कुमार, राजू सिंह एवं सिराज हुसैन का विशेष योगदान रहा।

कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *