बदायूँ को मिली अत्याधुनिक अंडरग्राउंड फॉल्ट लोकेशन मशीन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ

बदायूँ। शहर की विद्युत व्यवस्था को अधिक आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अत्याधुनिक अंडरग्राउंड फॉल्ट लोकेशन मशीन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्युत वितरण मंडल, बदायूँ के अधीक्षण अभियंता सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में बदायूँ को यह आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई गई है, जो शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
इस अत्याधुनिक मशीन की सहायता से अंडरग्राउंड केबलों में आने वाले फॉल्ट का सटीक स्थान कम समय में पता लगाया जा सकेगा। पहले फॉल्ट की लोकेशन खोजने में काफी समय लग जाता था, जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल होने में विलंब होता था और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस मशीन के माध्यम से फॉल्ट का शीघ्र पता लगाकर त्वरित मरम्मत की जा सकेगी, जिससे बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सकेगी।
विद्युत विभाग ने इस कार्य के लिए एम/एस दुर्गेश चंदेल एवं एम/एस राहत एंड ब्रदर्स को टेंडर प्रदान किया है। ये फर्में आधुनिक तकनीक की मदद से अंडरग्राउंड फॉल्ट का सटीक पता लगाकर समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करेंगी, जिससे शहरवासियों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, अधीक्षण अभियंता अजय, एसडीओ अरविंद, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सभासद दीपक सक्सेना, जे.पी. सोलंकी, सुरेश शर्मा, देवेश शर्मा, हेमेंद्र पटेल, जितेंद्र गिरी सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *