बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर जनसेवा के संकल्प के साथ युवा एकता मंच संगठन के अध्यक्ष हसन खान ने इनाया हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ. शबाब हुसैन उर्फ डॉ. आशू (BUMS) का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ. आशू ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस देशभर के सभी डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे डॉक्टर की पहचान यही है कि वह मरीज को मुस्कुराते हुए स्वस्थ होकर घर

भेजे। स्वस्थ समाज के निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका अतुलनीय है और हम हर परिस्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर हैं।
कार्यक्रम में फरमान, फार्मासिस्ट हाजी एहसान अहमद, नर्सिंग स्टाफ परवेज गाजी, समीर, राम बाबू, लैब टेक्नीशियन कासिम, कैफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



कार्यालय संवाददाता