बदायूं। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को टीएसआई नासिर हुसैन एव हेड कांस्टेबल विजय मलिक ने स्कूल वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्कूल बसों और अन्य वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों तथा चालक के लाइसेंस की जांच की गई। यातायात पुलिस ने स्कूल वाहन चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।




